इस कारण हैवान बन गया बेटा, मां और पत्नी की क्रूर हत्या कर खाया खोपड़ी का मांस, जानें पूरा मामला...

हत्या करने के बाद आरोपी छत पर बैठ गया, शोर मचाने लगा और दोनों की खोपड़ी से मांस के टुकड़े निकालकर खाने लगा। जब गांव वाले घर के सामने पहुंचे और उसे पकड़ने की कोशिश की, तो गेट बंद देखकर सभी लौट आए।

Update: 2026-01-13 10:00 GMT

कुशीनगरयूपी के कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। दरअसल अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव के हैवान सिकंदर गुप्ता ने अपनी पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी की क्रूर हत्या कर दी। पहले आरोपी ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा, फिर सीमेंट की ईंट से सिर कुचलकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक, सिकंदर सुबह में घर की छत पर अलाव के पास बैठकर मां रूना देवी और पत्नी प्रियंका के खोपड़ी का मांस नोचकर खा रहा था। इस घटना को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

हैवान सिकंदर ने मां और पत्नी की क्रूर हत्या की

इस वारदात ने परसा गांव में सनसनी फैला दी है। सिकंदर गुप्ता जो कि मुंबई में शटरिंग का काम करता था, एक महीने पहले ही गांव लौटा था। परिवार में उसकी मां रूना देवी और चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं, पिता बनवारी गुप्ता की मौत हो चुकी है। बता दें कि सिकंदर की शादी चार साल पहले प्रियंका से हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, सिकंदर शराब और गांजा का सेवन करता था। वह अक्सर पत्नी एवं मां से मारपीट करता तथा हत्या की धमकी देता था।

ग्रामीणों ने दी जानकारी

ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 9 बजे सिकंदर ने पहले पत्नी प्रियंका पर सीमेंट की ईंट से हमला किया। जब मां रूना देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा और उसी ईंट से सिर कुचल दिया। दोनों की हत्या घर की छत पर की गई। वारदात से पहले सिकंदर ने घर का मेन गेट अंदर से बंद कर लिया था जिससे कोई अंदर न आ सके।

आरोपी ने लोगों पर भी मांस के टुकड़े फेंके

हत्या के बाद सिकंदर छत पर बैठ गया, शोर मचाने लगा और दोनों की खोपड़ी से मांस के टुकड़े निकालकर खाने लगा। जब गांव वाले घर के सामने पहुंचे और उसे पकड़ने की कोशिश की, तो गेट बंद देखकर सभी लौट आए। तभी आरोपी सिकंदर ने उन पर मांस के टुकड़े फेंके।

पुलिस ने किया आरोपी को दबोचा

पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मेहनत के बाद ग्रामीणों की सहायता से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के दोनों हाथ खून से सने थे। सिकंदर का चेहरा पर कोई अपराध का भाव नहीं था। पुलिस जब उसे थाने ले जाने लगी तो वह पुलिस वालों पर भी बार-बार थूक रहा था। जिस पत्थर के टुकड़े से उसने हत्या की, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है।

बहन की प्राथमिकी पर दर्ज हुआ केस

पत्नी और मां की हत्या करने के मामले में आरोपी की बहन की प्राथमिकी पर केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।


Tags:    

Similar News