एक बार फिर विवादों में घिरे उदित नारायण! पहली पत्नी ने लगाया गर्भाशय निकलवाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Update: 2026-02-12 10:20 GMT

मुंबई। मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण हमेशा ही किसी ना किसी विवाद में फंस जाते हैं। एक बार फिर वो एक विवाद में पड़ गए हैं। दरअसल उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण ने उन पर और उनके भाइयों संजय कुमार झा, ललित नारायण झा और उनकी दूसरी बीवी दीपा नारायण पर 10 फरवरी को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन लोगों ने उनका यूट्रस यानी गर्भाशय बिना बताए निकलवा दिया।

बिना सहमति गर्भाशय निकलवाना

रंजना का आरोप है कि 1996 में उदित नारायण, उनके दो भाइयों (संजय कुमार झा और ललित नारायण झा) और उनकी दूसरी पत्नी दीपा नारायण ने एक साजिश के तहत उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बहाने उनकी सहमति के बिना उनका गर्भाशय निकलवा दिया गया।

31 साल बाद पता चलना

रंजना ने दावा किया कि उन्हें इस सर्जरी के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्हें हाल ही में किसी अन्य बीमारी के इलाज के दौरान मेडिकल जांच में पता चला कि उनका गर्भाशय सालों पहले निकाला जा चुका है। रंजना के अनुसार उनकी शादी 1984 में हुई थी, लेकिन उदित नारायण ने 1985 में उन्हें बिना बताए दीपा नारायण से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंगर ने उन्हें न केवल सामाजिक रूप से पत्नी का दर्जा देने से इनकार किया, बल्कि उनके पैसे और संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करी

इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी रंजना ने मेंटेनेंस के लिए Supaul Family Court में केस किया था, जहां उदित नारायण ने उन्हें अपनी पत्नी स्वीकार किया था लेकिन अब उन्होंने किसी भी तरह के समझौते से इनकार कर दिया है। हालांकि उदित नारायण की ओर से फिलहाल इन नए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News