UIDAI: नया Aadhaar ऐप लॉन्च! अब घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें इसे डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

फेस ऑथेंटिकेशन के लिए ऐप फोन का फ्रंट कैमरा खोलकर स्क्रीन पर सेल्फी में आपको अपनी आंखे बंद करके इसको पूरा करना होगा।;

By :  Aryan
Update: 2025-11-10 14:00 GMT

नई दिल्ली। UIDAI ने नया आधार ऐप e-Aadhaar को लॉन्च कर दिया है। यह नया ऐप आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किया गया है। बता दें कि इस मोबाइल एप्लिकेशन से नागरिकों को अपनी आधार जानकारी अपडेट करने आसानी होगी। इतना ही नहीं इस ऐप के जरिए लोग अपने स्मार्टफोन से सीधे कॉन्टैक्ट नंबर जैसी निजी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अब लोगों को किसी भी छोटे काम के लिए आधार सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

e-Aadhaar ऐप से होंगे फायदे

वर्तमान में आधार की जानकारी जैसे कि जन्मतिथि, नाम या पत्ता में बदलाव के लिए आधार सर्विस सेंटर जाकर फिजिकल डॉक्यूमेंट दिखाने होते हैं। हालांकि, इस नए ई-आधार ऐप के साथ आधार अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी। अब यूजर्स बिना फिजिकल सेंटर पर गए ही अपना पता, फोन नंबर, जन्मतिथि आदि जानकारी अपडेट कर पाएंगे।

e-Aadhaar ऐप के सेटअप का तरीका

आप गूगल प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर e-Aadhaar ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। आधार डाउनलोड करने के बाद आपको सीधे I'm ready with my Aadhaar पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको आपना आधार नंबर दर्ज करना होगा फिर कंटीन्यू पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको टर्म्स और कंडीशन पढ़ने के बाद नीचे एग्री पर टिक करके प्रोसीड पर क्लिक करना है। अब आपको आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अथवा किसी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके आगे बढ़ना है। इसके लिए आपको प्रोसिड टू सेंड SMS पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके मोबाइल की स्क्रीन पर एक SMS नजर आएगा, नीचे आपको Send SMS पर क्लिक करना है। SMS सेंड होने के बाद आपको मैसेज बॉक्स पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां पर आपको मैसेज को सेंड करना है। इस प्रक्रिया के बाद आपको मोबाइल नंबर वेरिफाइड हो जाएगा। उसके बाद आपको नीचे कंटीन्यू टू फेस ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करना होगा।

फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया

इतने प्रोसेस के बाद अब आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे इंस्ट्रक्शन को फॉलो करते हुए फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया शुरू करनी है। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए ऐप फोन का फ्रंट कैमरा खोलकर स्क्रीन पर सेल्फी में आपको अपनी आंखे बंद करके इसको पूरा करना होगा। उसके बाद स्क्रीन पर 6 डिजिट का नंबर वाला सिक्योरिटी पासवर्ड सेट करना है। जिससे आपका बायोमैट्रिक आधार प्रोफाइल प्रोटेक्ट हो जाएगा।


Tags:    

Similar News