VANDE MATRAM: वंदे मातरम पर संसद में होगी विशेष चर्चा, 10 घंटे की समय-सीमा निर्धारित, पीएम मोदी भी होंगे शरीक

लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सरकार ने वंदे मातरम को प्राथमिकता दी;

By :  Aryan
Update: 2025-12-01 12:50 GMT

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर इस हफ्ते के अंत में संसद के शीतकालीन सत्र में विशेष चर्चा होगी, इसके लिए खास का आयोजन होगा। इस बार लोकसभा में इस गीत पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें हिस्सा लेंगे। बता दे कि लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सरकार ने वंदे मातरम को प्राथमिकता दी। वहीं, कांग्रेस ने एसआईआर और चुनावी सुधारों का मुद्दा उठाया, जबकि टीएमसी ने वंदे मातरम पर लोकसभा में विशेष चर्चा का समर्थन किया है।

7 नवंबर को कार्यक्रम हुआ था आयोजित

हाल ही में 7 नवंबर को 'वंदे मातरम' गीत के 150 साल पूरे होने पर दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने इस गीत के साथ छेड़-छाड़ की। पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से 1937 में नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने मूल 'वंदे मातरम' गीत से महत्वपूर्ण पद हटा दिए थे। 'वंदे मातरम' को टुकड़ों में तोड़ दिया गया है। इसने विभाजन के बीज भी बो दिए हैं। आखिर ऐसा अन्याय क्यों किया गया?

Tags:    

Similar News