प. बंगाल के DGP और कोलकाता पुलिस कमिश्नर का तबादला ! जानें इन पदों पर किन्हें किया गया आसीन, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Update: 2026-03-16 06:42 GMT

नई दिल्ली। प. बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कई बड़े अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं।  इस बीच चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और DGP का तबादला कर दिया है। सिद्ध नाथ गुप्ता (IPS -1992) को DGP और IGP, पश्चिम बंगाल सरकार (इंचार्ज) के तौर पर पोस्ट किया गया है। हालांकि इस मामले में सियासत तेज हो गई है। इस बीच इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

करेक्शनल सर्विसेज के तौर पर किया गया पोस्ट

बता दें कि अजय कुमार नंद (IPS -1996) को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। नटराजन रमेश बाबू (IPS -1991) को DG, करेक्शनल सर्विसेज के तौर पर पोस्ट किया गया। अजय मुकुंद रानाडे (IPS -1995) को ADG और IGP (लॉ एंड ऑर्डर) के तौर पर पोस्ट किया गया।

उत्तर प्रदेश में DGP को कभी नहीं हटाया जाता

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं, अगर उनकी (BJP) सरकार राज्य में नहीं होती है, तो सबसे पहले वे चीफ सेक्रेटरी और दूसरे अधिकारियों को हटाते हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं किया जाता? उत्तर प्रदेश में DGP को कभी नहीं हटाया जाता। जब भी चुनाव होते हैं, तो इलेक्शन कमीशन में इतनी शिकायतें की जाती हैं। क्या इलेक्शन कमीशन ने उन्हें हटाया? क्या उन लोगों को हटाया जिनके परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे थे। इलेक्शन कमीशन BJP के इशारे पर काम कर रहा है। पूरा देश जानता है कि इलेक्शन कमीशन BJP के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के रास्ते पर चलने वाले लोग चाहते हैं कि कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। हम भी इस मांग का समर्थन करते हैं। 

Tags:    

Similar News