गैर मर्द से फोन पर बात करने से मना करने पर महिला ने उठा लिया इतना बड़ा कदम! जानें कैसे बची 10 लोगों की जान

मालती के इस घिनौने कृत्य से गांव वाले हतप्रभ रह गए;

By :  Aryan
Update: 2025-07-22 12:55 GMT

कौशांबी। यूपी के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली खबर का पता चला है। ये मामला कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र के मलकिया गांव का है। एक महिला अपने ही परिवार के जान की दुश्मन बन गई। महिला पर आटे में जहर मिलाने का आरोप लगा है।

बृजेश ने बताया आटे से दुर्गंध आई

बृजेश ने बताया कि ढाई माह पहले ही वह घर आया था। करीब रविवार की शाम सात बजे उसकी पत्नी मालती खाना बना रही थी। तभी आटे गूंथते समय बृजेश को जहरीले पदार्थ की तेज दुर्गंध आई। जब उसने करीब जाकर आटे का रंग देखा तो काला लगा। फिर उसने आटे को सूंघा तो पूरा माजरा समझ में आ गया। बृजेश ने आगे कहा कि मेरी पत्नी मालती परिवार से तंग आ चुकी है। इसलिए सबको जहरीला खाना खिलाकर मार देना चाहती है। इस तरह की सलाह उसके पिता कल्लू प्रसाद व भाई बजरंगी निवासी मनौरी ने फोन पर दी है। फिर बृजेश ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मालती के मायके में छापा मारा

पति बृजेश की शिकायत पर पुलिस ने मालती के मायके में छापा मारा। फिर महिला सहित उसके पिता कल्लू व भाई बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृजेश सऊदी अरब में हेल्पर का काम करता है

गूंथे आटे के सैंपल प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जानकारी दी कि गूंथे हुए आटे के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

मोबाइल पर बातचीत की वजह से होता था विवाद

बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि उसकी शादी साल 2014 में प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी बाजार में मालती देवी के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह सऊदी अरब में रहता था। जबकि, पत्नी और बच्चे संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं।

बृजेश ने कहा कि उसकी गैर मौजूदगी में मालती अक्सर फोन पर घंटों किसी से बातें किया करती थी। जब सऊदी अरब से वो घर लौटा तो भी उसने देखा कि पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही है। कई बार बृजेश को फोन पर धमकी भी आती थी। घर वाले मालती को मना करते तो वो विवाद खड़ा करती थी।

भगवान के आशीर्वाद और बृजेश की वजह से हादसा टला

मालती के इस घिनौने कृत्य से गांव वाले हतप्रभ रह गए। जानकारी के मुताबिक, बृजेश का संयुक्त परिवार है। उसके दो बच्चे, पिता राम धीरज, भाई राजेश कुमार, सुनील कुमार और उनकी पत्नियां मंजू देवी, अंजू देवी व बच्चे उन्नति, वैशाली सब एक ही साथ रहतें हैं। परिवार में कुल 10 सदस्य हैं, सबकी जान बच गई।


Tags:    

Similar News