नितिन नबीन के आते ही साउथ में बदले बीजेपी के राजनीतिक समीकरण! मिला नया साझेदार, यह पार्टी होगी NDA में शामिल

Update: 2026-01-21 05:15 GMT

चेन्नई। नितिन नबीन के भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही दक्षिण भारत, विशेष रूप से तमिलनाडु में एनडीए (NDA) गठबंधन मजबूत होता दिख रहा है। तमिलनाडु में 2026 में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में जानकारी के अनुसार, टी.टी.वी. दिनाकरन की पार्टी एएमएमके (AMMK) आधिकारिक तौर पर एनडीए में वापसी कर रही है।

एनडीए में शामिल होने की पुष्टि

जानकारी के मुताबिकदिनाकरन ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए गठबंधन का हिस्सा होगी। यह निर्णय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई चर्चाओं और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रयासों के बाद लिया गया है।

नितिन नबीन का प्रभाव

20 जनवरी 2026 को कार्यभार संभालने वाले भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पद संभालते ही दक्षिण और पूर्व में पार्टी विस्तार को प्राथमिकता दी है। दिनाकरन ने नबीन को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी, जिसे दोनों दलों के बीच बेहतर होते संबंधों के संकेत के रूप में देखा गया।

गठबंधन का समीकरण

इससे पहले सितंबर 2025 में दिनाकरन ने मतभेदों के चलते एनडीए छोड़ दिया था। अब अन्नाद्रमुक (AIADMK) के नेतृत्व वाली एनडीए में उनकी वापसी से दक्षिण और मध्य तमिलनाडु में मुकुलथोर समुदाय के बीच गठबंधन की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News