Youtuber अनुराग डोभाल की हालत गंभीर! मैनेजर ने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की दुआ करने की मांग

7 मार्च 2026 की रात को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग की कार एक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

Update: 2026-03-14 06:47 GMT

नई दिल्ली। इन दिनों यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ फेम अनुराग डोभाल चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने  निजी जिंदगी के चलते सुसाइड अटेम्प्ट कर लिया था। जिसके बाद फिलहाल वो हॉस्पिटल में हैं। ऐसे में अनुराग डोभाल की हालत कार दुर्घटना के बाद फिर से गंभीर हो गई है। उनके मैनेजर, रोहित पांडेय ने अपडेट साझा करते हुए बताया कि अनुराग की स्थिति जो पहले स्थिर थी, अब गंभीर और बदतर हो गई है।

कार एक्सीडेंट से पहले शेयर किया था वीडियो

बता दें कि कार एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था। जिसमें कहा था कि उनके माता-पिता इंटरकास्ट मैरिज के खिलाफ थे। उन्होंने पत्नी रितिका को घर में आने नहीं दिया. यहां तक कि भाई कलम पर सारी प्रॉपर्टी लेने का आरोप भी लगाया। एक्सीडेंट से पहले भी अनुराग डोभाल ने कहा था कि उनके भाई और माता-पिता को छोड़ना मत। हालांकि, उनके परिवार ने साफ कहा था कि अनुराग झूठ बोल रहा है।

अब कैसी है अनुराग डोभाल की तबीयत?

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने लिखा- अनुराग भाई की स्थिति आज सुबह तक ठीक थी, लेकिन अब उनकी हालत गंभीर और चिंताजनक हो गई है। एक्सीडेंट में उनके फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से उनमें इंफेक्शन फैल गया है। उन्हें निमोनिया बताया गया है। इससे पहले मैनेजर ने एक और स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था- अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. हम 24 घंटे उनके पास हैं, आप सभी उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ करें। हालांकि, अब फिर हालत बिगड़ने की जानकारी मिल रही है. दरअसल उनकी पत्नी रितिका भी हॉस्पिटल में उनके साथ है।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल 7 मार्च 2026 की रात को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग की कार एक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह घटना उस समय हुई जब वह सोशल मीडिया पर लाइव थे। इस हादसे के बाद से ही उनके प्रशंसक और फॉलोअर्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News