सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द, जानें केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह फैसला
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक के खिलाफ लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को हटा लिया है और उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने यह फैसला लद्दाख में शांति, स्थिरता और सभी हितधारकों के साथ सार्थक संवाद का माहौल बनाने के उद्देश्य से लिया है।
राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया था
बता दें कि वांगचुक को सितंबर 2025 में लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया था और बाद में राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी लंबी हिरासत और खराब स्वास्थ्य पर चिंता जताई थी और सरकार से इस पर पुनर्विचार करने को कहा था।