वूमेन्स एशिया कप में भारतीय टीम पहुंची सेमीफाइनल, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके वूमेन्स एशिया कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। आज रंगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया है।
बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 81 रनों का टारगेट दिया था। भारत ने 11 ओवर इस मैच को जीत लिया। फाइनल में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए, वहीं शेफाली वर्मा 26 रन पर नाबाद रहीं।