Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अखिलेश यादव ने भारत की विदेश नीति को लेकर उठाए सवाल! कहा-अमेरिका तय कर रहा है भारत को तेल किस देश से खरीदना...

Shilpi Narayan
9 March 2026 1:06 PM IST
अखिलेश यादव ने भारत की विदेश नीति को लेकर उठाए सवाल! कहा-अमेरिका तय कर रहा है भारत को तेल किस देश से खरीदना...
x
अखिलेश यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा विषय है।

नई दिल्ली। सदन की कार्यवाही हंगामों के बीच आज से शुरू हुई है। दरअसल, विपक्ष का कई मुद्दों पर सदन में हंगामा देखने को मिला। वहीं हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई है। इस बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए।

ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा विषय

उन्होंने कहा कि अमेरिका यह तय करने की कोशिश कर रहा है कि भारत को तेल किस देश से खरीदना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि यह सीधे तौर पर देश की विदेश नीति और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ा विषय है।

Next Story