Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चुनाव आयोग की नई पहल: राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और एआईआर पर प्रचार करने के लिए जारी किए डिजिटल वाउचर...

Aryan
23 March 2026 6:11 PM IST
चुनाव आयोग की नई पहल: राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और एआईआर पर प्रचार करने के लिए जारी किए डिजिटल वाउचर...
x
प्रसारण के लिए स्लॉट का निर्धारण लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी शामिल रहेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने एक नई पहल की है। दरअसल चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर मुफ्त प्रसारण समय के लिए डिजिटल वाउचर आवंटित किए हैं। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी मान्यता प्राप्त पार्टियों को चुनाव प्रचार के लिए समान अवसर मिले।

इन राज्यों को मिलेगा लाभ

यह व्यवस्था जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 39A के तहत लागू की गई है। इसका फायदा असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में मिलेगा।

ऐसे मिलेगा फ्री प्रसारण समय

चुनाव आयोग के अनुसार, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को आईटी प्लेटफॉर्म के जरिए डिजिटल वाउचर दिए गए हैं। प्रसारण की अवधि उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के बाद शुरू होकर मतदान से दो दिन पहले तक जारी रहेगी।

हर पार्टी को इतना समय मिलेगा

हर राजनीतिक दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर 45-45 मिनट का मुफ्त समय मिलेगा। इसके अलावा, पिछले चुनावों में प्रदर्शन के आधार पर अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

लॉटरी से तय होंगे स्लॉट

प्रसारण के लिए स्लॉट का निर्धारण लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी शामिल रहेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

प्रसारण से पहले जरूरी प्रक्रिया

पार्टियों को अपने भाषण या कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग और उसका ट्रांसक्रिप्ट पहले से जमा करना होगा, जो निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होना चाहिए।

पैनल चर्चा का मिलेगा मौका

प्रसार भारती की ओर से टीवी और रेडियो पर पैनल चर्चा और बहस का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें हर पार्टी को अपने प्रतिनिधि भेजने का अवसर मिलेगा।

Next Story