
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Fox Nut: सेहत का खजाना...
Fox Nut: सेहत का खजाना मखाना! गर्मियों में खूब खाएं, जानें इसके फायदे और नुकसान

नई दिल्ली। सेहत का खजाना कहे जाने वाले मखाना को फॉक्स नट या कमल का बीज भी कहा जाता है। सदियों से मखाने का उपयोग धार्मिक त्योहारों में उपवास के दौरान किया जाता है। सुखे मेवों या नट्स में मखाना एक ऐसा डिश है जिसे मिठा और नमकीन दोनों तरह से खाया जा सकता है। मखाने को आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से सर्द तासीर वाला माना जाता है। इसका उपयोग शरीर को ठंडक देने और पित्त दोष को संतुलित करने के लिए किया जाता है। इसलिए, गर्मियों में मखाने का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद होता है, जब शरीर को ठंडक की आवश्यकता होती है।
मखाना के पोषक तत्व
मखाना पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जिसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोसर, जिंक, फाइबर आदि भरपूर मात्रा में पाई जाती है।
फायदे
वजन घटाने में सहायक- मखाना फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और इस प्रकार वजन घटाने में मदद करता है।
शुगर लेवल को नियंत्रित करता है- मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है- मखाने में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
पाचन में सहायक- मखाना पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है- मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- मखाने में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
एनीमिया और कमजोरी में फायदेमंद- मखाने आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो एनीमिया और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
डायबिटीज के लिए उपयोगी- मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है।
नुकसान
कब्ज- अधिक मात्रा में मखाना खाने से कब्ज की समस्या हो सकती है।
एलर्जी- कुछ लोगों को मखाने से एलर्जी हो सकती है।
किडनी स्टोन- यदि आपको किडनी स्टोन है तो मखाना खाने से बचें, क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है, जो किडनी स्टोन के आकार को बढ़ा सकता है।
पेट फूलना- मखाना में प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो पचने में समय लेता है। इसका अधिक सेवन करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
पेट की समस्याएं- यदि आपको पहले से ही पेट संबंधी कोई समस्या है, तो मखाने का सेवन करने से बचें, क्योंकि यह पाचन में समस्या पैदा कर सकता है।
मखाने का सेवन कैसे करें
- मखाने को हल्का घी में भूनकर खाया जा सकता है।
- मखाने को दूध में मिलाकर या रात को भिगोकर भी खाया जा सकता है।
- आप मखाने को नाश्ते या स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं।
मखाने की तासीर क्या होती है
बता दें कि मखाने के तासीर ठंडी होती है। हालांकि मखाना वात और पित्त दोष को संतुलित रखने में उपयोगी साबित हो सकता है। चूंकि यह ठंडी तासीर का होता है। ऐसे में सर्दियों के दौरान इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। हालांकि सेहत के लिहाज से देखा जाए तो मखाना बेहद उपयोगी है। यह वजन घटाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत रखने में भी उपयोगी है।
एक दिन में कितना मखाना खाएं
एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 25 से 30 ग्राम मखाना खाना चाहिए, जो लगभग एक छोटी कटोरी के बराबर होता है। ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।