Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हंसिका मोटवानी तलाक के बाद खुश रहने की ऐसे कर रही है कोशिश! इस पोस्ट के जरिए दिया यह मैसेज

Shilpi Narayan
13 March 2026 7:30 PM IST
हंसिका मोटवानी तलाक के बाद खुश रहने की ऐसे कर रही है कोशिश! इस पोस्ट के जरिए दिया यह मैसेज
x



मुंबई। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी फिलहाल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। उन्होंने अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है। तलाक के बाद हंसिका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है।


तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हमेशा चढ़दी कला। दरअसल, चढ़दी कला एक पंजाबी और सिख शब्द है। इसका मतलब मुश्किल समय में भी हौसला, आशा और सकारात्मक रहना। यानी की चुनौतियों के बावजूद मजबूत और खुश रहना।


हंसिका और सोहेल का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को इसे मंजूरी दी। दोनों ने दिसंबर 2022 में शादी की थी, यानी शादी के करीब 4 साल बाद यह फैसला हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। उनके व्यक्तित्व, सोच और जीवनशैली में काफी अंतर था।


2024 से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। कोर्ट में हंसिका ने गुजारा भत्ता (एलिमनी) या कोई स्त्रीधन नहीं मांगा। दोनों ने शांतिपूर्वक अलग होने का फैसला किया। सोहेल एक बिजनेसमैन हैं, फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़े। उनकी पिछली शादी रिंकी बजाज से थी, जो हंसिका की करीबी दोस्त बताई जाती हैं।


हंसिका मोटवानी ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बच्चों के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शाका लाका बूम बूम’ में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्म ‘देसमुदुरु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

Next Story