
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्वस्थ जीवन, अच्छा...
स्वस्थ जीवन, अच्छा जीवन... विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है? जानिए इस साल की थीम और खास बातें

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। लेकिन कभी सोचा है कि आखिर यह दिन आज ही क्यों मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के संविधान को लागू किया गया था और इस संगठन की आधिकारिक स्थापना हुई थी। 1950 से इसे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल मनाया जाने लगा।
इस साल की थीम
"स्वास्थ्य के लिए एकजुट हों। विज्ञान के साथ खड़े हों।" यह विषय आज की स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैज्ञानिक सहयोग और सबूतों के महत्व पर जोर देता है। यह लोगों को गलत सूचनाओं (misinformation) से बचने और प्रमाणित चिकित्सा सलाह पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है। 2026 की थीम इस बात को भी रेखांकित करती है कि इंसानों, जानवरों, पौधों और हमारे पर्यावरण का स्वास्थ्य आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है।
महत्व
- इस दिन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
- WHO इस दिन के जरिए यह संदेश देता है कि स्वास्थ्य सेवाएं दुनिया के हर कोने में हर व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुxचनी चाहिए।
- पिछले 50 वर्षों में इस दिन ने मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु देखभाल, और जलवायु परिवर्तन जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।




