Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गर्मियों के मौसम में एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आड़ू, जानें फायदे और नुकसान

Aryan
9 May 2025 7:00 AM IST
गर्मियों के मौसम में एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आड़ू, जानें फायदे और नुकसान
x
यह एक फल है जिसे अंग्रेजी में "पीच" (Peach) कहा जाता है।

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में सभी ठंडी तासीर वाले फल खाना पंसद करते है। उन्ही में से एक है- आड़ू। यह एक नरम, गोल, मीठा फल है, जिसका रंग पीला या हल्का गुलाबी होता है। आडू एक ऐसा फल है जिसके सेवन से दृष्टि, त्वचा, तंत्रिका तंत्र, दांत और हड्डियां स्वस्थ्य रहती है। इसे एंटी एजिंग फल माना जाता है। यह आपके पाचन में सुधार लाता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्वों के अलावा इसे एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत माना जाता है जो गर्भावस्था के दौरान बहुत ही काम आता है।

आड़ू के पोषक तत्व

आड़ू में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

आड़ू खाने के फायदे

हाइड्रेटेड रखता है- आड़ू में पानी की मात्रा अधिक होती है, खासकर गर्मी के मौसम में यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

पाचन को बेहतर बनाता है- आड़ू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

त्वचा को स्वस्थ बनाता है- आड़ू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं।

वजन नियंत्रित करने में मदद करता है- आड़ू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायक होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है- आड़ू में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद- आड़ू में पोटेशियम होता है, जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

जोड़ों के दर्द से राहत- आड़ू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद- आड़ू में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

आड़ू खाने के नुकसान

- कुछ लोगों को इसके सेवन से एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है।

- आड़ू एलर्जी के लक्षण लोगों के बीच अलग-अलग होते हैं, लेकिन इनमें मुंह, जीभ या होंठों में लाली या सूजन शामिल हो सकते हैं।

-आड़ू के अधिक सेवन से पेट में दर्द, साँस लेने में समस्या, दस्त, चक्कर आना, मतली आदि हो सकती है।

आडू खाने का सही समय

आड़ू को कभी भी दूसरे फलों के साथ मिलाकर नही खाना चाहिए। भोजन के तुरंत बाद खाने की बजाए इसे आधे घंटे बाद खाएं।

Next Story