Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रेलवे ने IRCTC पर ठोका 60 लाख का जुर्माना! वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

Shilpi Narayan
25 March 2026 11:07 PM IST
रेलवे ने IRCTC पर ठोका 60 लाख का जुर्माना! वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला
x

नई दिल्ली। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, खराब खाना परोसने पर कुल 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है। रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है।

60 लाख का जुर्माना लगाया

साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार, 15 मार्च को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर 10 लाख का दंड लगाया गया है। संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना एवं कॉट्रेक्ट खत्म के आदेश दिए हैं। इस तरह कुल 60 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बता दें कि जांच के दौरान शिकायतें सही पाई गईं। इसके बाद इंडियन रेलवे ने कड़ा रुख अपनाते हुए IRCTC पर आर्थिक दंड लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त निर्देश भी जारी किए गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है। आईआरसीटीसी ट्रेन में खाना (वेज/नॉन-वेज) की व्यवस्था करती है।

Next Story