Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वंदे भारत पहली स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या तक इस तारीख से दौड़ेगी, जानें कितना भरना होगा किराया

Shilpi Narayan
12 Jan 2026 11:30 PM IST
वंदे भारत पहली स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या तक इस तारीख से दौड़ेगी, जानें कितना भरना होगा किराया
x

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत 17 जनवरी को करने जा रहा है। पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस कोलकाता के हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलाई जाएगी। यह प्रीमियम ट्रेन करीब 958 किलोमीटर लंबे हावड़ा–कामाख्या रेल रूट पर चलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तेज और सफर का अनुभव देगी।

फर्स्ट एसी में हावड़ा से कामाख्या तक का किराया 3640 होगा

बता दें कि फर्स्ट एसी में हावड़ा से कामाख्या तक का किराया 3640 रुपये तय किया है। इसके अलावा हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 2113 रुपये और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 1520 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रेलवे ने रिटर्न सेक्शन यानी कामाख्या से मालदा टाउन और कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच का किराया भी तय कर दिया है। कामाख्या से मालदा टाउन के लिए थर्ड एसी में 1522 रुपये, सेकंड एसी में 1965 रुपये और फर्स्ट एसी में 2409 रुपये किराया रखा गया है। वहीं कामाख्या से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए थर्ड एसी में 962 रुपये, सेकंड एसी में 1243 रुपये और फर्स्ट एसी में 1524 रुपये किराया तय किया गया है।

स्लीपर ट्रेन में थर्ड एसी किराया होगा इतना

मिली जानकारी के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी श्रेणी के कोच होंगे, जिनका किराया तय कर लिया गया है। थर्ड एसी (3AC) में हावड़ा से कामाख्या तक का किराया 2299 रुपये रखा गया है। वहीं हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए 1334 रुपये और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 960 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। सेकंड एसी (2AC) श्रेणी में हावड़ा से कामाख्या का किराया 2970 रुपये होगा जबकि इसी श्रेणी में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए यात्रियों को 1724 रुपये और हावड़ा से मालदा टाउन के लिए 1240 रुपये चुकाने होंगे।

Next Story