
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'द ग्रेट इंडियन कपिल...
'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन 21 जून से, इस बार सिद्धू कर रहे वापसी, जानें अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा?

मुबंई। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन इस बार दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है। शो की शुरुआत होने से पहले एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आ गया है। जिसको जानने के बाद फैंस और खुश हो जाएंगे। बता दें कि शो के तीसरे सीजन का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खबर आई है कि इस शो में लंबे समय बाद नवजोत सिंह सिद्धू वापसी कर रहे हैं। जो अर्चना पूरन सिंह के साथ अपनी मजेदार बातों से हंसी के ठहाके लगाते हुए नजर आएंगे।
फिर से नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी
जानकारी के मुताबिक इस बार सभी फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज यही है कि अब इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है, जिसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने एक प्रोमो शेयर करके दी है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो के प्रोमो में सिद्धू की एंट्री से अर्चना पूरन सिंह हैरान दिख रही हैं। एंट्री के बाद सिद्धू ने कहा कि जिस तरह आग के गोलों को कोई खा नहीं सकता, पर्वत हिमालय को हिला नहीं सकता। उसी तरह सिद्धू की आवाज को कायनात तक कोई नहीं दबा सकता। जिसके बाद लोग शो को लेकर और उत्साहित हो गए है।
वापसी को लेकर क्या बोले सिद्धू
सिद्धू ने साल 2019 में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो को राजनीतिक वजहों से छोड़ दिया था। अब करीब 6 साल बाद उन्होंने फिर से शो में वापसी की है। इसे लेकर उन्होंने कहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं फिर से घर आ गया हूं। यह मेरे लिए एक होम रन है। हमने लोगों की आवाज सुनी, बहुत सारे प्रशंसक और शुभचिंतक जिन्होंने हमारी बातचीत को पसंद किया।' साथ ही उन्होंने कहा कि किसी की मुस्कान को पैसों से नहीं खरीदा जा सकता। यह लाखों डॉलर की होती है और द ग्रेट इंडियन कपिल शो इसका एक साधन है।'
कब आएगा सीजन ?
बता दें कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। साथ ही इस शो में हर बार की तरह कई आपके पंसदीदा कलाकार इस शो कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। इस बार शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह नजर आने वाले हैं।