Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

महिलाओं को पुरुषों से क्यों लगती है अधिक ठंड, जानें इसके पीछे का कारण...

Aryan
13 Oct 2025 9:30 PM IST
महिलाओं को पुरुषों से क्यों लगती है अधिक ठंड, जानें इसके पीछे का कारण...
x
पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन अधिक होता है

अक्सर लोगों को लगता है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक ठंड क्यों लगती है? इसके पीछे क्या कारण हैं।

हम आपको बताते हैं। दरअसल मर्द और औरत की शारीरिक संरचना और तापमान की प्रतिक्रिया में कुछ बायोलॉजिकल अंतर होते हैं, जो कि इस फर्क को समझने में मदद कर सकते हैं।

मांसपेशियों और फैट का फर्क

मर्दों की शरीर में सामान्यतया ज्यादा मांसपेशियां होती हैं, जबकि औरतों के शरीर में अधिक फैट होता है। मांसपेशियां शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करती है। क्योंकि वे अधिक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं। दूसरी तरफ फैट ठंड को बरकरार रखता है, क्योंकि वह शरीर के अंदर तापमान को फैलने से रोकता है। इस कारण से औरतों को ठंड जल्दी महसूस होती है।

हॉर्मोनल अंतर

औरतों के शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन अधिक होता है, जो कि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है। इस हॉर्मोन के कारण महिलाओं के शरीर में गर्मी पैदा करने की क्षमता थोड़ी कम होती है, जो ठंड महसूस करने में योगदान देता है। दूसरी ओर, पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन अधिक होता है, जो कि मांसपेशियों को बढ़ावा देता है और शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में रक्त का संचार थोड़ी अलग तरीके से होता है। महिलाओं का रक्त प्रवाह हाथों और पैरों में ज्यादा जाता है, जिससे शरीर के अन्य हिस्से, जैसे कि ठोड़ी, हाथ, और पैर, जल्दी ठंडे हो सकते हैं।

बेसल बॉडी टेम्परेचर

महिलाओं का बेसल बॉडी टेम्परेचर जिसे हम सामान्य शरीर का तापमान कहते हैं। पुरुषों के मुकाबले थोड़ा अधिक होता है, लेकिन फिर भी शरीर के बाकी हिस्सों में तापमान को बनाए रखने की क्षमता पुरुषों में ज्यादा होता है।


Next Story