Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 631 अंक बढ़ा, निफ्टी 23150 को पार किया
Sensex Closing Bell: दुनियाभर के शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पूंजीगत उत्पाद और औद्योगिक शेयरों में खरीदारी से सेंसेक्स 631 अंक और निफ्टी करीब 206 अंक चढ़कर बंद हुआ।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में जोमैटो ने लगभग सात प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके अलावा टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा और बाजाज फाइनेंस के शेयरों में भी तेजी रही। वहीं दूसरी ओर, आईटीसी होटल, भारती एयरटेल, मारुति, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।