खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने बहरीन साम्राज्य के महामहिम से की बात! दिया इस बात का संदेश

Update: 2026-03-20 16:21 GMT

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल में लगातार युद्ध जारी है। इस जंग की वजह से खाड़ी देशों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हालांकि इस युद्ध का असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने बहरीन साम्राज्य के महामहिम राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से बात की है।

हमलों के नकारात्मक प्रभावों पर दिया जोर

बता दें कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मैंने बहरीन साम्राज्य के महामहिम राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ सार्थक चर्चा की। मैंने महामहिम और बहरीन की जनता को ईद अल-फितर के मुबारक अवसर पर हार्दिक बधाई दी। पीएम ने आगे लिखा कि हमने पश्चिम एशिया क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और इस क्षेत्र में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों की निंदा की, साथ ही वैश्विक खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा पर इन हमलों के नकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया।

सुरक्षित रखने के महत्व को भी दोहराया

पीएम ने आगे लिखा कि हमने नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और जहाजरानी मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व को भी दोहराया। अंत में, मैंने बहरीन में भारतीय समुदाय की भलाई सुनिश्चित करने में उनके निरंतर समर्थन के लिए महामहिम के प्रति अपनी कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त की।

Tags:    

Similar News