IPL 2026 के आगाज से पहले धोनी की CSK को लगा बड़ा झटका! ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर इस वजह से टीम से हुए बाहर

Update: 2026-03-20 15:30 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 के आगाज से पहले लगभग सभी टीमों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आ चुकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। CSK के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट की वजह से पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। एलिस के बाहर होने से CSK की बॉलिंग काफी कमजोर नजर आ रही है।

चेन्नई के लिए नहीं खेलेंगे कुछ मैच

वहीं अब एक और प्लेयर के खेलने पर सस्पेंस बन गया है। इस खिलाड़ी को CSK ने सीजन की शुरुआत से पहले ऑक्शन में खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक इससे उबर नहीं सके हैं। इसके चलते वो टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनको कुछ दिनों पहले ही घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के दौरान चोट लगी थी। इस वजह से वो अब चेन्नई के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। शॉर्ट एक लंबे कद के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

बेस प्राइस 1.5 करोड़ में मैथ्यू को खरीदा

मैथ्यू शॉर्ट उन 9 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें CSK ने आईपीएल 2026 से पहले हुए ऑक्शन में खरीदा था। ऑस्ट्रेलियाई स्टार प्लेयर को चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में ही खरीदा था। इससे पहले वो आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए 6 मैच खेल चुके थे। शॉर्ट के अलावा कई और ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर इस सीजन में शुरुआती मैच मिस करने वाले हैं। वहीं नाथन एलिस और जैक एडवर्ड्स (SRH) पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं जबकि पैट कमिंस (SRH), जॉश हेजलवुड (RCB) और मिचेल स्टार्क (DC) जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ये सभी प्लेयर्स अभी तक फिट नहीं हो पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो फ्रेंचाइजी इस सीजन अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। 

Tags:    

Similar News