IPL के बाद भारतीय टीम आयरलैंड के साथ खेलेगी 3 टी20 मैचों की सीरीज! इस साल इन देशों का करेगी दौरा

Update: 2026-03-20 13:30 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल IPL के अगले सीजन की तैयारी में जुटी है। इस बीच टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इसी साल आयरलैंड का दौरा करेगी। IPL 2026 के बाद भारत और आयरलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसी साल जुलाई में भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह आयरलैंड के लिए एक नई शुरुआत भी होगी क्योंकि पॉल स्टर्लिंग ने हाल ही में आयरलैंड टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दिया है।

भारत के साथ टी20 सीरीज खेलनी

आयरलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस ग्राहम वेस्ट ने पुष्टि करके बताया कि आयरलैंड की टीम पहले ही 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, ऐसे में पॉल स्टर्लिंग का कप्तानी से हटना मतलब एक नए कप्तान के पास खुद को अगले 2 साल में स्थापित करने का मौका होगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि आयरिश टीम इसी साल जून से एक नए सफर पर निकल रही है, जब उसे भारत के साथ टी20 सीरीज खेलनी है।

इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से होगा शुरू

आपको बता दें कि IPL 2026 के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होने वाला है। अभी भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का एलान नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम आयरलैंड में सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। अब तक इतिहास में टीम इंडिया ने तीन बार आयरलैंड टूर पर टी20 सीरीज खेली है और तीनों पर भारत ने आयरलैंड का उसी के घर में सूपड़ा साफ किया है।  

Tags:    

Similar News