ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, Zomato ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब इतना फीसदी अधिक चुकाना होगा

जौमेटो की पैरेंट कंपनी Eternal के शेयर आज यानी शुक्रवार को तेजी के साथ उछले

By :  Aryan
Update: 2026-03-20 11:20 GMT

नई दिल्ली। यदि आप ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल जोमाटो ने अपने यूजर्स पर लगने वाली प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अब प्रति ऑर्डर प्लेटफॉर्म फीस रूपये 12.50 से बढ़ाकर रूपये 14.90 (प्री-GST) कर दी गई है, यानी ग्राहकों को हर ऑर्डर पर रुपये 2.40 अधिक चुकाने होंगे।

इस माह में की थी फीस में वृद्धि

कंपनी ने आखिरी बार सितंबर 2025 में प्लेटफॉर्म फीस में इजाफा किया था। टैक्स जोड़ने के बाद कुल शुल्क और अधिक हो जाता है, जिससे ग्राहकों के लिए फूड ऑर्डर करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। वहीं, जोमाटो के प्रतिद्वंदी स्विगी फिलहाल प्रति ऑर्डर रुपये 14.99 (टैक्स सहित) प्लेटफॉर्म फीस वसूल रहा है। आमतौर पर दोनों कंपनियां इस तरह के चार्ज में एक-दूसरे का अनुसरण करती हैं।

जौमेटो की पैरेंट कंपनी पर असर

जौमेटो की पैरेंट कंपनी Eternal के शेयर आज यानी शुक्रवार को तेजी के साथ उछल गए। शेयर रुपये 230.10 के निचले स्तर से बढ़कर रुपये 236.70 तक पहुंच गया मतलब करीब 3% की तेजी आई। आज 20 मार्च को कंपनी के शेयर्स 1.49% की तेजी के साथ 232.30 रुपये के भाव पर क्लोज हुए हैं। इस दौरान बाजार में जबरदस्त कारोबार हुआ और 5.5 करोड़ से ज्यादा शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिसकी कुल वैल्यू करीब 1,293 करोड़ पर रही।

Tags:    

Similar News