LPG CRISIS: पैनिक बुकिंग से बचें, अफवाहों से दूर रहने की अपील... एलपीजी किल्लत पर सरकार का बयान!

उत्तर प्रदेश में करीब 1100 जगहों पर छापेमारी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी 1800 जगहों पर सरप्राइस इंस्पेक्शन किया है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-20 12:09 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई और उनकी कीमतों पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। तेल की सप्लाई नहीं होने के कारण कई देशों में ट्रांसपोर्टेशन समेत डेलीलाइफ पर गहरा असर पड़ा है। वहीं देश में आज यानी शुक्रवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिम एशिया में चल रही स्थिति के जवाब में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों जानकारी साझा की। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि देश की सारी रिफाइनरी अपनी पूरी क्षमता में काम कर रही है। इस कड़ी में पहल करने वाले राज्यों को अतिरिक्त 10% एलपीजी मुहैया कराने का भरोसा भी दिया गया है।

सप्लाई का 50 प्रतिशत शिक्षण संस्थान और अस्पताल को मिला

जानकारी के मुताबिक, 13700 से अधिक कनेक्शन दिए गए हैं और 7500 से अधिक लोग एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट हुए हैं। इससे पैनिक बुकिंग में कमी आई है। पिछले एक हफ्ते में 11300 टन कमर्शियल एलपीपी उपभोक्ताओं को दी गई है। इस सप्लाई का 50 प्रतिशत शिक्षण संस्थाओं और अस्पतालों को मिला है।

कई जगह छापेमारी की गई

लगभग 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम सेटअप किए गए हैं। जिला निगरानी समिति भी काम कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग 4500 जगहों पर छापेमारी की गई है। उत्तर प्रदेश में करीब 1100 जगहों पर छापेमारी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी 1800 जगहों पर सरप्राइस इंस्पेक्शन किया है। एलपीजी की स्थिति अब भी चिंताजनक है, लेकिन उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान नही दें और वैकल्पिक ईंधन का अधिक से अधिक उपयोग करने की कोशिश करें।


Tags:    

Similar News