पेट्रोल के दामों में 2.09 रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, जानें किन शहरों में कितनी हुई कीमत

Update: 2026-03-20 10:12 GMT

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी जंग का अब भारत में जोरदार असर देखने को मिल रहा है। जहां पहले LPG की समस्या से लोग परेशान हैं। इस बीच आम आदमी के जेब पर असर पड़ने वाली खबर सामने आई है। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं। 20 मार्च 2026 को BPCL का ‘स्पीड’, HPCL का ‘पावर’ और IOCL का ‘एक्सपी95’ जैसे प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच

पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 113.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है जबकि पुणे में प्रीमियम पेट्रोल 113.17 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। देश में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह इजाफा ऐसे समय पर किया गया है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। वहीं एलपीजी संकट पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में इस उछाल का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और महंगाई पर दबाव और बढ़ सकता है।

यह युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा-ट्रंप का दावा

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों का यह तीसरा सप्ताह है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा करते रहे हैं कि यह युद्ध जल्द समाप्त हो जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात इसके विपरीत संकेत दे रहे हैं। ईरान के शीर्ष कमांडरों के मारे जाने के बावजूद तेहरान जिस तरह से जवाबी हमले कर रहा है, उससे यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष के जल्द खत्म होने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। एक ओर जहां कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय मुद्रा में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं आज पहली बार रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93 के स्तर से भी नीचे पहुंच गया। ऐसे में महंगाई को लेकर सरकार पर दबाव और बढ़ गया है। 

Tags:    

Similar News