जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इस तरह से नीतीश मॉडल और सम्राट मॉडल को किया अलग! जानें अंदरखाने चर्चा क्या है?
नीरज कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री ने कई बार सार्वजनिक रूप से नीतीश सरकार की सराहना की है
पटना। बिहार में इनदिनों सियासी हलचल तेज हो गई है। जबसे नीतीश कुमार ने राज्यसभा की ओर रूख किया है, कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल बिहार की बात जब भी आती है, तो वहां के सीएम यानी नीतीश कुमार के मॉडल की चर्चा की जाती है। लेकिन इसी कड़ी में अब सम्राट मॉडल पर बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर आज यानी शुक्रवार को जेडीयू पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है।
क्या नीतीश मॉडल का अंत हो गया
दरअसल आज मतलब शुक्रवार को जेडीयू नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार से पूछा गया कि बिहार में सम्राट मॉडल पर चर्चा हो रही है, क्या नीतीश मॉडल का अंत हो चुका है। इसके जबाव में नीरज कुमार ने नीतीश मॉडल को लेकर कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री ने कई बार इस बात को सार्वजनिक रूप से नीतीश सरकार की सराहना की है। उन्होंने कहा था कि केवल एनडीए गठबंधन के तहत ही नहीं, महागठबंधन की सरकार में भी नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू करने का साहसिक फैसला लिया था।
सम्राट मॉडल का अर्थ
नीरज कुमार ने कहा कि दरअसल अब गृह विभाग सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में चल रहा है। नीतीश कुमार जी अनुपपस्थिति में भी सभी कार्यक्रम में सम्राट चौधरी यही कहते हैं कि नीतीश कुमार ने बेहद शानदार और दमदार काम किया है। बता दें कि प्रवक्ता नीरज कुमार ने कानून के राज को लेकर और गृह मंत्रालय के संबंध में सम्राट मॉडल का मतलब समझाया है।
बीजेपी के प्रवक्ता के बयान को नीतीश मॉडल से जोड़ना गलत
वहीं, जेडीयू नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार का सात निश्चय मॉडल है, जो कि कैबिनेट में पारित होता है, इसलिए बीजेपी के प्रवक्ता का बयान गृह विभाग से जुड़ा है। उसे नीतीश कुमार के मॉडल से मत जोड़ना सही नहीं है। नीरज कुमार ने समझाते हुए कहा कि जैसे गृह विभाग सम्राट चौधरी को दिया गया है उसी तरह वित्त विभाग बिजेंद्र प्रसाद को दिया गया, तो क्या वो बिजेंद्र मॉडल हो जाएगा। इस तरह से उन्होंने नीतीश और सम्राट मॉडल को अलग किया।