उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी की टीम में शामिल हुए ये 5 नए चेहरे, मंत्री पद की ली शपथ...
धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद खाले थे, जिन्हें अब भरा गया है
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट का विस्तार किया। आज लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण लेने वाले मंत्रियों के नाम
शपथ लेने वाले मंत्रियों में राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा के नाम शामिल हैं। सबसे पहले खजान दास शपथ ली, इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में बोलते हुए शपथ लिया।
कैबिनेट का विस्तार खास
दरअसल यह कैबिनेट विस्तार कई मायनों में खास माना जा रहा है। बता दें कि धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद खाले थे, जिन्हें अब भरा गया है। नए मंत्रियों के चयन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखा गया और विधायकों के प्रदर्शन को भी आधार बनाया गया है।