चखना कहने पर हर्ट हो गई कंगना! राहुल गांधी से लेकर पप्पू यादव तक के बारे में क्या बोलीं...पढ़िए

Update: 2026-03-20 07:35 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार कंगना राहुल गांधी पर किए टिप्पणी की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, कंगना ने कांग्रेस नेता को टपोरी बोला था। जिसके बाद सियासी गलियारों में जंग छिड़ गया है। विपक्ष लगातार कंगना पर निशाना साध रहे हैं। यहां तक कि पप्पू यादव अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है, उस पर अब कंगना ने कड़ी आपत्ति जताई है।

इग्नोर करिए न… कंगना-चखना… ये सब तो चटनी हैं

दरअसल, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा था कि इग्नोर करिए न… कंगना-चखना… ये सब तो चटनी हैं। अब कंगना ने पप्पू यादव के इस बयान का विरोध करते हुए इसे महिला-विरोधी सोच बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मुझे चखना या चटनी कहा

कंगना ने सोशल मीडिया पप्पू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि बॉलीवुड में लड़कियों को सिर्फ आइटम नंबर तक सीमित कर दिया जाता था, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने मुझे चखना (शराब के साथ लिए जाने वाले स्नैक्स) या चटनी कहा। सिर्फ इसलिए कि मैंने कहा कि राहुल गांधी पलकें झपकाते हैं, लोगों को जबरदस्ती गले लगाते हैं, कुश्ती की क्लास है या महिलाओं को चिढ़ाने वाली बातें, यह सब महिलाओं के लिए असहज है।

तब महिलाएं सिर्फ आइटम सॉन्ग करती थीं

उन्होंने आगे लिखा कि विपक्ष ने मेरे खिलाफ अपमानजनक और गंदी गालियों की बौछार कर दी है। मैं एक फिल्म निर्माता, लेखिका और अभिनेत्री हूं। विपक्ष ने मुझे मनोरोगी या चखना/चटनी तक सीमित कर दिया है। जब मैंने फिल्मों में कदम रखा था, तब महिलाएं सिर्फ आइटम सॉन्ग करती थीं, लेकिन यहां मुझे चखना और चटनी कहा जाता है। अब समय आ गया है कि इस महिला-विरोधी सोच को चुनौती दी जाए।

ऐसा लगता है कि गली का कोई टपोरी हो

बता दें कि कंगना ने मीडिया में बयान जारी कर राहुल गांधी को टपोरी कहा था। अभिनेत्री का कहना था कि जिस तरीके से राहुल गांधी संसद में व्यवहार करते हैं, तो ऐसा लगता है कि गली का कोई टपोरी हो। संसद में मौजूद हर महिला उनसे असहज महसूस करती है। उन्होंने राहुल गांधी को प्रियंका गांधी से तमीज और नैतिक मूल्य सीखने की सलाह दी थी। कंगना के इस बयान का विपक्ष ने जमकर विरोध किया था।

Tags:    

Similar News