RLD प्रमुख जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, इस रूप में हुई कॉलर की पहचान!
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जयंत चौधरी के निजी सहायक (PA) विश्वेंद्र शाह को फोन और व्हाट्सएप के जरिए धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी "इस्माइल" के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस ने की शिकायत दर्ज
बताया जा रहा है कि आरोपी के पास मंत्री के आधिकारिक टूर प्लान (दौरा कार्यक्रम) की प्रति भी थी, जो सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर इशारा करती है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। जांच में पश्चिम बंगाल पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है और मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।