प्रीति जिंटा ‘लाहौर 1947’ के बाद अब इस फिल्म में आएंगी नजर! 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार अभिनेत्री
मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि फैंस आज भी उन्हें काफी मिस करते हैं। उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां पहले खबर सामने आई थी कि अभिनेत्री ‘लाहौर 1947’ में नजर आने वाली हैं। अब उनको लेकर खबर आ रही है कि इसके बाद एक और फिल्म में अभिनेत्री दिखाई देने वाली है। इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है ‘लाहौर 1947’। सनी देओल की पिक्चर 13 अगस्त 1947 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
प्रीति जिंटा 8 साल बाद करने वाली हैं वापसी
‘लाहौर 1947’ का कुछ वक्त पहले ही आमिर खान प्रोडक्शंस वालों ने अनाउंसमेंट किया था। फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं जबकि प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। कहा जा रहा है कि वो कैमियो भी करने वाले हैं। पर सनी पाजी के साथ प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी। जो इस वक्त भारत में ही हैं। दरअसल IPL 2026 की शुरुआत होने वाली है, उससे पहले ही वो भी आ गई हैं। क्योंकि एक्ट्रेस अपनी टीम पंजाब किंग्स को हर साल सपोर्ट करती दिखती हैं। प्रीति जिंटा 8 साल बाद वापसी करने वाली हैं।
LAHORE 1947 से वापसी करने को तैयार
प्रीति जिंटा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं और उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई ‘भैयाजी सुपरहिट’ रही थी। जो सनी देओल के साथ ही थी, पर फिर से उनके साथ ही LAHORE 1947 से वापसी करने को तैयार हैं। हालांकि, इस फिल्म में शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे एक्टर्स भी दिखने वाले हैं। हाल ही में जानकारी मिली थी कि फिल्म का नाम बदलने वाला है। लेकिन आमिर खान ने कंफर्म किया कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।
कुणाल खेमू की फिल्म में आएंगी नजर
दरअसल प्रीति जिंटा Amazon MGM Studios की फिल्म Vibe के साथ बड़ी वापसी करने की तैयारी में हैं। जिसे सैफ अली खान के साले यानी कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म Vibe में कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आने वाले हैं। वैसे तो इससे पहले कुणाल खेमू कॉमेडी फिल्म ‘Madgaon Express’ ला चुके हैं, जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब यह उनके डायरेक्शन में बना दूसरा प्रोजेक्ट है। हाल ही में Prime Video के ‘It Starts Here’ इवेंट में इस साल की कई फिल्मों का अनाउंसमेंट किया गया। इस दौरान प्रीति जिंटा भी वहीं मौजूद थी।