होली पर खास कार्यक्रम का हुआ आयोजन! लोगों ने चंदन और फूलों के साथ मनाया जश्न
गाजियाबाद। होली के शुभ अवसर पर जैन सेवक मंडल के सानिध्य में श्याम पार्क एक्सटेंशन , साहिबाबाद में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । जैन सेवक मंडल के अध्यक्ष विपुल जैन ने बताया कि अनेकों लोगों ने चंदन एवम गुलाल से होली खेल कर उत्सव मनाया । उपस्थित साथियों में राजीव जैन , विनय जैन , सुनील जैन , दीपक जैन , सलिल जैन , नितिन जैन , अनिल जैन , भव्य जैन , संयम जैन , सिद्धांत जैन , संदीप जैन सहित अनेको साथी उपस्थित रहे।
चंदन एवं फूलों के साथ खेली गई होली
वैश्य अग्रवाल सभा के सानिध्य में महाराजा अग्रसेन भवन , राजेंद्र नगर , सेक्टर 5 , साहिबाबाद में होली का त्यौहार बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । वैश्य समाज के कार्यकर्ता विपुल जैन ने बताया कि होली का उत्सव गुलाल , चंदन एवं फूलों के साथ होली खेली गई । होली के रंग कृष्ण संवारे के संग एवं बाबा श्याम के संग मनाया गया । इसमें अध्यक्ष आनंद गुप्ता , उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महासचिव डॉक्टर एस सी बंसल , सह सचिव दीपक गुप्ता कोषाध्यक्ष भीमेश कुमार कंसल , सुरेश चंद्र वार्ष्णेय , सतीश कुमार अग्रवाल के सहयोग से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया ।
राधा कृष्णा के नृत्य दिखाई गए
कार्यक्रम में बजरंग बली हनुमान जी का विकराल रूप दिखाया गया । राधा कृष्णा के नृत्य दिखाई गए । सभा का तात्पर्य यही है की सभी को साथ लेकर चलें और एक दूसरे से सभी को जोड़े रखें । कार्यक्रम में ज्योत प्रज्वलन एवं अग्रसेन स्तुति पढ़ी गई । भोजन प्रसाद का वितरण किया गया । इस असर पर श्याम सुंदर गुप्ता , राज कुमार जिंदल ,अशोक गुप्ता , बी सी जैन , अजय कुमार गुप्ता , राम कुमार अग्रवाल , आलोक गुप्ता , विनय गुप्ता , श्रवण सिंघल , वेद प्रकाश गर्ग सहित सैकड़ों महानुभाव कार्यक्रम में उपस्थित रहे