साहिबाबाद में महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी...

प्रभात फेरी में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों एवम् बच्चों ने भाग लिया। महावीर के जयकारों से पूरे साहिबाबाद का माहौल भक्तिमय हो गया

By :  Aryan
Update: 2026-03-31 07:24 GMT


साहिबाबाद, गाजियाबाद। महावीर जयंती के शुभ उपलक्ष पर 'जैन सेवक मंडल' के तत्वाधान में महावीर जयंती की शुरुआत प्रातः श्री पार्शवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर , श्याम पार्क एक्सटेंशन, साहिबाबाद से प्रातः प्रभात फेरी निकाल कर की गई। प्रभात फेरी महावीर वाटिका, नवीन पार्क, जिंदल मार्किट, श्री जैन स्थानक जी , श्री चेतल्या जी, सेक्टर दो और तीन के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापिस श्री दिगंबर जैन मंदिर जी पहुंची ।

पिछले 40 वर्षों से निकली जा रही है प्रभात फेरी 

जैन सेवक मंडल के अध्यक्ष समाजसेवी विपुल जैन ने बताया कि प्रभात फेरी पिछले 40 वर्षों से निकलती आ रही है, प्रभात फेरी में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों एवम् बच्चों ने भाग लिया। भगवान महावीर के जयकारों से पूरे साहिबाबाद का माहौल भक्तिमय हो गया। जैन समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं, युवा वर्ग एवम् जैन महिला मंडल की महिलाओं ने ढपली और मजिरों की थाप पर भजन कीर्तन कर भगवान महावीर की वाणी को याद किया।

सबने जियो और जीने दो और अहिंसा परमो धर्म पर चलने का प्रण लिया

सभी ने भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो एवम् अहिंसा परमो धर्म पर चलने का प्रण लिया। उपस्थित लोगों में विनय जैन, सुनील जैन, दीपक जैन,अनिल जैन, संजय जैन, अनुराग जैन, पंकज जैन,अरिहंत जैन, आदिश जैन, उमेश जैन, विपिन जैन, रोहित जैन, बृजेश जैन, भव्य जैन, नितिन जैन, सिद्धांतजैन , रॉबिन, अमन जैन , अनुपार समीर जैन , मनीष नीरज जैन , अग्रिम जैन , प्रीति जैन , मीनू जैन , उमा जैन, सुमन जैन, प्रियंका जैन , संगीता जैन , रजनी जैन , ऋतु जैन ,अनु जैन , वीणा जैन सहित सैकड़ों गणमान्य लोग प्रभात फेरी में उपस्थित रहे ।

Tags:    

Similar News