सामूहिक खुदकुशी: एक ही परिवार में पति-पत्नी समेत 4 ने की आत्महत्या...

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-31 09:08 GMT

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से सनसनी फैला देने वाली खबर आई है। दरअसल जब एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। इस हादसे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में अब तक किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिवार ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इस बात की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, जिससे घटना की असली वजह सामने आ सके।


Tags:    

Similar News