इंडिगो को नया CEO मिला, विलियम वॉल्श को मिली जिम्मेदारी, जानें कब संभालेंगे कमान

Update: 2026-03-31 11:00 GMT

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने विलियम वॉल्श को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। विलियम वॉल्श, पीटर एल्बर्स की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

अगस्त में संभाल सकते हैं कमान

जानकारी के मुताबिक विलियम वॉल्श इस समय इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के डायरेक्टर जनरल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईएटीए में उनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को खत्म हो रहा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, वॉल्श के 3 अगस्त, 2026 या उससे पहले इंडिगो से जुड़ने की पूरी उम्मीद है।

विमानन जगत में है काफी अनुभव

विली वॉल्श के पास विमानन उद्योग का दशकों का अनुभव है। वह इससे पहले Aer Lingus, ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं, जिसके अंतर्गत इबेरिया, वुलिंग और लेवल जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। 

Tags:    

Similar News