मुझे सभी 294 सीटों पर अपना उम्मीदवार समझें… सीएम ममता बनर्जी बोलीं! BJP पर धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का लगाया आरोप

ममता ने कहा बीजेपी बंगाल के लोकतंत्र की बुनियाद को ही भ्रष्ट करके उस पर अपना राजनीतिक कब्जा जमाना चाहती है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-31 10:45 GMT

कोलकता। सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल के चंद्रकोना में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि बीजेपी बिहार, राजस्थान, हरियाणा और यूपी के अवैध मतदाताओं को भी बंगाल की मतदाता सूची में शामिल करना चाह रही है। बीजेपी धर्म के आधार पर लोगों का विभाजन कर रही है। बीजेपी ने बंगाल का अपमान किया है। इस पार्टी की वजह से महिलाओं और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

बंगाल की सभी सीटों पर मुझे ही अपना उम्मीदवार समझें

ममता बनर्जी ने लोगों से कहा कि मुझे ही बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार समझें। यदि हम डटे नहीं रहते तो बीजेपी बंगाल की मतदाता सूची से पांच करोड़ नाम हटा देती। जब तक हम सत्ता में हैं बंगाल में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं बनेगा और ना ही एनआरसी लागू होगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्ता में आने पर बीजेपी मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगा देगी।

सोची-समझी साजिश के तहत ‘फॉर्म 6’ के आवेदन जमा किया

ममता बनर्जी ने कहा कि जब पूरा राज्य असली वोटरों के बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने की चिंता में डूबा हुआ था, जब 60 लाख वोटर कानूनी जांच-पड़ताल में फंसे हुए थे। उनके लोकतांत्रिक अधिकार दांव पर लगे थे, लेकिन उस समय पर्दे के पीछे एक साजिश रची जा रही थी। बीजेपी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत 30 हजार से अधिक ‘फॉर्म 6’ के आवेदन जमा किए।

सोची-समझी साजिश थी

उन्होंने कहा कि दरअसल उनका मकसद बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे बीजेपी-शासित राज्यों से हजारों ऐसे वोटरों को चुपके से बंगाल की वोटर लिस्ट में शामिल करवाना था, जो असल में वहां के रहने वाले नहीं हैं। यह एक पूरी तरह से सोची-समझी हुई साजिश थी। इसे ऐसे समय पर अंजाम दिया गया था, जब चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी, ताकि किसी का ध्यान इस पर नहीं जाए।

सीएम ने लोगों से की अपील

ममता ने कहा बीजेपी बंगाल के लोकतंत्र की बुनियाद को ही भ्रष्ट करके उस पर अपना राजनीतिक कब्जा जमाना चाहती है। हमने इस खतरे के प्रति आगाह कर दिया है। उन्होंने बंगाल के हर नागरिक से अपील की है कि वे पूरी तरह से सतर्क रहें।

Tags:    

Similar News