अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी...

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों वाली लिस्ट एक बार देख लें, उसके मुताबिक ही प्लान करें

By :  Aryan
Update: 2026-03-31 06:21 GMT

नई दिल्ली। अप्रैल के महीने में यदि आप बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों वाली लिस्ट एक बार देख लें, उसके मुताबिक ही प्लान करें। आइए जानते हैं कि इस महीने बैंक कब-कब खुले रहेंगे और कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की छुट्टियों की सूची

1 अप्रैल 2026

इस दिन वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में खातों की क्लोजिंग करने कारण से पूरे देश में अधिकतर बैंक बंद रहेंगे।

2 अप्रैल 2026

इस दिन पुण्य गुरुवार के कारण से कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

3 अप्रैल 2026

इस दिन गुड फ्राइडे है इस वजह अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

14 अप्रैल 2026

डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति,बिजू, बुइसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष दिवस, बोहाग बिहू, चिराओबा, बैसाखी की वजह से कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल 2026

बंगाली नववर्ष दिवस नबाबरशा, बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवस होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, गुवाहाटी, कोच्चि, अगरतला, ईटानगर, शिमला, तिरुवनतपुरम और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

16 अप्रैल 2026

इस दिन बोहाग बिहू है जिसके कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

20 अप्रैल 2026

बसव जयंती और अक्षय तृतीया की वजह से बेंगलुरू और कई शहरों में भी बैंक बंद रहेंगे।

21 अप्रैल 2026

गरिया पजा के कारण अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

पूरे देश में इस दिन भी बंद रहेंगे बैंक

11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार और 25 अप्रैल को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

5, 12, 19 और 26 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।


Tags:    

Similar News