महीने के आखिरी दिन क्या है सोने-चांदी का हाल! जानें आपके शहर में ताजा भाव

Update: 2026-03-31 04:45 GMT

नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर लगातार सोने-चांदी के भावों में पड़ रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज महीने के आखिरी दिन गोल्ड और सिल्वर की चाल अलग-अलग दिखी। एक तरफ गोल्ड महंगा हुआ है तो चांदी सस्ती हुई है।

प्रमुख शहरों में ताजा सोने के भाव

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹180 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹160 महंगे हुए हैं।

चांदी के भाव

 चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में आज सस्ती हुई है। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है। दिल्ली में एक किलो चांदी ₹2,44,900 के भाव में बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,55,100 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

कीमतों में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Tags:    

Similar News