नालंदा। बिहार के नालंदा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। शीतला मंदिर में चैत्र माह के आखिरी मंगलवार को पूजा के दौरान भगदड़ मच गई है। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अफवाह से मची भगदड़
जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर अचानक अफवाह फैली और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में कई लोग गिर पड़े, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस और प्रशासन पहुंचा
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। नालंदा पुलिस टीम की मामले की जांच में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है