आज गुजरात का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सम्राट संप्रति संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन
गांधीनगर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे जा रहे है। पीएम मोदी गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी साणंद में भी एक सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे
बता दें कि आज महावीर जयंती है। । यह सात दीर्घाओं (galleries) वाला एक भव्य संग्रहालय है, जो सम्राट अशोक के पोते सम्राट संप्रति को समर्पित है और इसमें दुर्लभ जैन कलाकृतियां, पांडुलिपियां और प्राचीन सिक्के प्रदर्शित हैं।विशाल कक्षों में व्यवस्थित दो हजार से ज्यादा दुर्लभ खजानों से युक्त यह संग्रहालय आगंतुकों को जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक पहलुओं के बारे में बताएगा।