दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का दायरा बढ़ा, अलर्ट मोड में प्रशासन
नई दिल्ली। दिल्ली में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल जहांगीरपुरी में निकलने वाली शोभायात्रा का रूट बढ़ा कर 2 किलोमीटर कर दिया गया है। इस सुरक्षा के लिए पुख्ते इंतजाम किए गए है। ताकि किसी भी तरह से मौहान ना बिगड़े और बेहद ही शांति और सौहार्द से शोभायात्रा निकाली जाएं।
2 किलोमीटर रूट
जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन का यह फैसला सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शोभायात्रा का दायरा बढ़ाकर अब 2 किलोमीटर कर दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक जगह मिल सकेगी।
ड्रोन, सीसीटीवी और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती
जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह से माहौल ना बिगड़े इसके लिए प्रसाशन अलर्ट मोड़ में है। दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में ड्रोन, सीसीटीवी और भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है