BCCI की बड़ी घोषणा! IPL की ओपनिंग सेरेमनी को किया रद्द, जानें क्या है वजह

Update: 2026-03-26 08:21 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 का आगाज होने वाला है। ऐसे में BCCI ने बड़ा फैसला लेते हुए ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय 28 मार्च 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले पहले मैच से ठीक पहले लिया गया है।

रद्द होने का क्या है कारण

 पिछले साल 4 जून (2025) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की जान चली गई थी।  BCCI सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, उन दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करने के लिए इस बार कोई सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

क्लोजिंग सेरेमनी होगी आयोजित

हालांकि ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, लेकिन BCCI 31 मई 2026 को होने वाले फाइनल मैच के दिन एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बना रहा है। RCB टीम ने भी उन 11 प्रशंसकों की याद में पूरे सीजन के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने और अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों द्वारा '11' नंबर की जर्सी पहनने का फैसला किया है।



Tags:    

Similar News