IPL 2026: मैं नहीं चाहता कि हमारी टीम के पेसर शांत रहें... कप्तान शुभमन गिल ने खिलाड़ियों को दिया ये वार्निंग

Update: 2026-03-24 10:00 GMT

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के आगाज होने में अब महज कुछ ही दिन का समय रह गया है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अन्य टीमों को इनडायरेक्टली चेतावनी देते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके तेज गेंदबाज मैदान पर शांत व्यवहार करे। वह चाहते हैं कि वह आशीष नेहरा जैसा ही व्यवहार रहे, जो अपने खेल के दिनों में मिस फील्ड के लिए अपने ही खिलाड़ियों पर भी चिल्ला देते थे।

गेंदबाजों को जबरदस्त बने रहने की बात कही

आशीष नेहरा फिलहाल में गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं, जिनकी कोचिंग में टीम ने अपने पहले ही संस्करण में खिताब भी जीता था। आईपीएल 2026 से पहले अहमदाबाद में जीटी टीम ने शुभारंभ 2026 प्रोग्राम का आयोजन हुआ, इसमें टीम फ्रेंचाइजी के मालिक, प्लेयर्स, पार्टनर्स और फैंस एकसाथ आए। मंदिरा बेदी के साथ बातचीत के दौरान गिल ने अपने तेज गेंदबाजों के हेड कोच नेहरा की तरह ही जबरदस्त बने रहने की बात कही।

मैं नहीं चाहता कि हमारी टीम के पेसर शांत रहें

आशीष नेहरा जब खेला करते थे तब वह अपनी गेंदों पर मिस फील्ड के लिए अपने ही साथियों पर भी चिल्ला देते थे। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं, जिसमें उनके गुस्से से एमएस धोनी भी नहीं बच पाए। इवेंट के दौरान गिल ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि हमारी टीम के पेसर शांत रहें। मैं चाहता हूं कि वे आशु पा की तरह ही जबरदस्त हों। मुझे यकीन है कि आपने वीडियो देखे होंगे कि आशु पा खेलते समय कैसे कैच छूटने पर उसे स्वीकार करते थे। गुजरात टाइटंस टीम में मजबूत फास्ट बॉलिंग अटैक है, जिसमें कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और जेसन होल्डर हैं। प्रसिद्ध पिछले संस्करण पर्पल कैप विनर थे, उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे। 

Tags:    

Similar News