‘डीजे वाले बाबू’ फेम रैपर बादशाह ने रचाई शादी! तलाक के 6 साल बाद इस हसीना संग लिए सात फेरे

दोनों की शादी की तस्वीरें ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

Update: 2026-03-24 08:49 GMT

मुंबई। फेमस सिंगर-रैपर बादशाह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि इस बार वो अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल सिंगर ने चुपचाप तरीके से शादी रचा ली है। बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की है। यह बादशाह की दूसरी शादी है, जो तलाक के छह साल बाद हुई है।

सास ने शेयर की फोटोज

बता दें कि दोनों की शादी की तस्वीरें ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिससे इस शादी को अब कंफर्म माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए हैं। वायरल हो रहीं तस्वीरें में देखा जा सकता है कि दुल्हन हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने मंडप में बैठी नजर आ रही है।

सिंगर ने नहीं किया ऑफिशियल अनाउंसमेंट 

हालांकि सिंगर ने खुद कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन के रूप में तस्वीरें देखी जा रही है।

बादशाह का लुक

इन तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए। जबकि ईशा लाल रंग के सूट में शादी के जोड़े में हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिये हैं। बादशाह और ईशा रिखी ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई।

कौन है ईशा रिखी? 

बता दें कि बादशाह की दुल्हनिया का नाम 'ईशा रिखी' है। जो कि एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। 'जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह अमरिंदर गिल की फिल्म 'हैप्पी गो लकी' फिल्म में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा भी ईशा कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा रिखी और बादशाह लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, लेकिन दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। वहीं अचानक आईं दोनों की वेडिंग फोटोज ने फैन्स को चौंका दिया है। 

Tags:    

Similar News