RCB को बड़ा झटका! रेप का आरोपी यह खिलाड़ी IPL 2026 से हुआ बाहर, जानें वजह
नई दिल्ली। IPL 2026 का आगाज होने जा रहा है। उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल यश दयाल आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं लेंगें। उन्होंने निजी कारणों के चलते इस बार सीजन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। यश ने आईपीएल के पिछले सीजन में 13 विकेट हासिल किए थे। इस बात की पुष्टि खुद RCB के हेड ऑफ क्रिकेट मो बॉबट ने की है।
RCB के हेड ऑफ क्रिकेट ने की पुष्टि
मो बॉबट ने साफ शब्दों में कहा कि यश दयाल फिलहाल एक निजी परिस्थिति से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह IPL 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दयाल अभी भी RCB के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बने हुए हैं। ऐसे में दयाल की गैरमौजूदगी टीम के बॉलिंग कॉम्बिनेशन को प्रभावित कर सकती है, खासकर डेथ ओवर्स में जहां वह अहम भूमिका निभाते रहे हैं।
रेप आरोपों में फंसे हुए है यश दयाल
IPL 2025 के समापन के बाद यश की जिंदगी में काफी कुछ घटा है। दो लड़कियों ने उनके ऊपर रेप का आरोप लगाया है। इन आरोपों के संबंध में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। एक मामले में उन्हें कुछ महीने पहले ही राजस्थान की कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी, जिसके बाद RCB के गेंदबाज यश ने अलग से याचिका दायर की थी।