हमारी फॉरेन पॉलिसी PM मोदी की पर्सनल फॉरेन पॉलिसी है...राहुल गांधी का आरोप

Update: 2026-03-24 09:11 GMT

नई दिल्ली। खाड़ी देशों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ये जंग दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। हालांकि भारत में भी पेट्रोल- डीजल और LPG को लेकर संकट गहराया जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में संबोधित किया है। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि हमारी फॉरेन पॉलिसी PM मोदी की पर्सनल फॉरेन पॉलिसी है।

लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा

राहुल ने आगे कहा कि हर कोई इसे एक यूनिवर्सल मजाक समझता है। डोनाल्ड ट्रंप को ठीक-ठीक पता है कि PM मोदी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। अगर प्राइम मिनिस्टर कॉम्प्रोमाइज़ करते हैं, तो हमारी फॉरेन पॉलिसी भी कॉम्प्रोमाइज होती है। उन्होंने कल पार्लियामेंट में एक इर्रेलेवेंट स्पीच दी। ऐसा लगना चाहिए कि वे इंडिया के प्राइम मिनिस्टर हैं, लेकिन कोई पोजीशन नहीं है। लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। यह तो बस शुरुआत है जहां LPG और पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। उनका दावा है कि हालात Covid जैसे होंगे, लेकिन वे भूल गए कि Covid के दौरान कितने लोग मरे और कितनी दुखद घटनाएं हुईं। 

Tags:    

Similar News