एक ऐसा देश जहां आज तक नहीं पहुंचा इंटरनेट! जानें Google और WhatsApp के बिना कैसे रहते हैं लोग

Update: 2026-03-24 10:30 GMT

नई दिल्ली। आज सोशल मीडिया का जमाना है। जहां हर कोई इंटरनेट का आदी हो गया है। ऐसे में ये सोच पाना ही कितना मुश्किल है कि कोई देश और उसके लोग बिना इंटरनेट के रह सकते हैं। जी हां दुनिया में एक देश जहां आज भी इंटरनेट की पहुंच ना के बराबर है, इरिट्रिया (Eritrea) है। पूर्वी अफ्रीका में स्थित इस देश में दुनिया की सबसे कम इंटरनेट पैठ दरों में से एक है।

कोई मोबाइल डेटा नहीं

बता दें  कि इरिट्रिया में मोबाइल इंटरनेट या डेटा सेवा उपलब्ध नहीं है। घर पर इंटरनेट कनेक्शन नहीं होता। लोग इंटरनेट का उपयोग करने के लिए कुछ चुनिंदा इंटरनेट कैफे पर निर्भर हैं, जहां स्पीड अक्सर 2G से भी कम होती है।

महंगा और सुस्त

एक घंटे वाई-फाई के लिए लगभग 100 इरिट्रियाई नफ़्का (करीब 100 भारतीय रुपये) खर्च करने पड़ते हैं, जो वहां के लोगों के लिए काफी महंगा है।

सोशल मीडिया पर पाबंदी

गूगल, वॉट्सऐप और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म यहाँ लगभग नदारद हैं क्योंकि लगभग 99% आबादी इनका उपयोग नहीं कर पाती।

पारंपरिक संचार

डिजिटल सुविधाओं और एटीएम की कमी के कारण लोग आज भी सूचनाओं के लिए रेडियो, टीवी और पारंपरिक आपसी बातचीत पर निर्भर हैं।

सख्त नियम लागू

देश में कुछ इंटरनेट कैफे जरूर मौजूद हैं, लेकिन वहां भी सख्त नियम लागू होते हैं। इसके अलावा, बहुत से लोगों के पास न तो पर्सनल कंप्यूटर हैं और न ही इंटरनेट चलाने वाले स्मार्टफोन। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के संसाधन नहीं मिल पाते, वहीं बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने में कठिनाई होती है। जब पूरी दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, तब इरिट्रिया अब भी इस रेस में काफी पीछे नजर आता है।

Tags:    

Similar News