ईरान-अमेरिका के जारी जंग में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा...

अखिलेश यादव ने कहा अब भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खो दिया है तो सरकार को इसका जवाब देना चाहिए

By :  Aryan
Update: 2026-03-24 11:19 GMT

नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ऐसा दावा किया जा रहा है पाकिस्तान इस युद्ध को खत्म करने के लिए मध्यस्थता कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में इसी हफ्ते अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होने वाली है। इस कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध हो या नहीं हो नुकसान सबका हो रहा है। अब जो परिस्थितियां बन गई हैं, ऐसे में भारत को विश्वगुरू बनने का मौका मिला था। लेकिन अब भारत ने विश्वगुरू बनने का मौका खो दिया है तो सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

पीएम बिना प्रोटोकॉल के पाकिस्तान में उतरे थे

पाकिस्तान के सीडीएफ आसिम मुनीर के मध्यस्थता करने को लेकर जब अखिलेश यादव से जब कहा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक बार सुना था कि प्रधानमंत्री बिना प्रोटोकॉल के पाकिस्तान में उतरे थे। अब फिर एक बार मौका मिला है। बता दें कि आज यानी मंगलवार को दिल्ली में संसद भवन के बाहर अखिलेश यादव ने यह बात मीडिया से कही।

फॉर्मेट का अभी इंतजार कर रहे

उनके साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि हम लोग अभी इंतजार कर रहे हैं कि सरकार किस फॉर्मेट में इसे लाने जा रही है।

Tags:    

Similar News