IPL 2026: कोलकाता बनाम हैदराबाद! किसका पलड़ा है भारी, जानें कब, कहां, कैसे देखें मैच

Update: 2026-04-02 09:20 GMT

नई दिल्ली। IPL 2026 के रोमांचक मैच चल रहे है। IPL का छठा मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि किस टीम का पलड़ा भारी है।

कब, कहां, होगा मैच

आज दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला होगा। जो कि मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

कैसे देखें लाइव

 भारत में मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा। आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। स्ट्रीमिंग हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है।

किसका पलड़ा भारी है? 

आंकड़ों और मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार, इस मैच में KKR का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें से KKR ने 20 और SRH ने 10 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में KKR का दबदबा रहा है, जहां उन्होंने SRH के खिलाफ 11 में से 8 मैच जीते हैं।

किस टीम की ज्यादा है जीत की संभावना

विशेषज्ञों के अनुसार, कोलकाता की जीत की संभावना लगभग 52.5% है, जबकि हैदराबाद की 47.5%। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार चुकी हैं और सीजन की पहली जीत की तलाश में हैं। KKR की कप्तानी अजिंक्य रहाणे और SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, फिन एलन, कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

Tags:    

Similar News